संसद में न मोदी बोलें न राहुल, देखिये इसपर क्या बोलती है जनता.. ज़रूर देखे इस को वीडियो।


विंटर सेशन: संसद में न मोदी बोलें न राहुल, देखिये इसपर क्या बोलती है जनता... देखें वीडियो।
विंटर सेशन का शुक्रवार को आखिरी दिन है। इससे पहले बीजेपी पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग हुई। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने कहा, ''डिजिटल पेमेंट को भारतीयों की जीवन शैली बनना चाहिए, इससे ब्लैकमनी खत्म होगी।'' अनंत कुमार ने बताया, '' पीएम ने मीटिंग में कहा कि पहले सत्ता पक्ष घोटाला करता था, आज सत्ता पक्ष ब्लैकमनी के खिलाफ काम कर रहा है'' शुक्रवार को भी दोनों सदनों में हंगामा हुआ। लोकसभा में कार्यवाही शुरू होने के 5 मिनट के भीतर ही स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में सभापति हामिद अंसारी ने सदन न चलने पर दुख जताया। इसके बाद राज्यसभा में भी कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। संसद से LIVE अपडेट...
12.02 PM:लोकसभा की कार्यवाही शुरू।
11.26 AM:वेंकैया नायडू ने कहा, " जिस कांग्रेस के शासन में इतने घोटाले हुए, वो क्या आज बदल गई है? जो कांग्रेस का साथ दे रहे हैं, उन्हें जनता को जवाब देना होगा।"
11.24 AM:वेंकैया बोले, "कांग्रेस के शासन काल में 2जी, थ्रीजी, कॉमनवेल्थ जैसे घोटाले हुए हैं और उसी कांग्रेस के साथ विपक्षी पार्टियां पीएम के फैसले का विरोध कर रही हैं।"
11.21 AM: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, "जो विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के साथ हैं, उन्हें जनता को जवाब देना होगा।"
11. 21 AM:राज्यसभा में सभापति हामिद अंसारी ने कहा कि सभी पक्षों को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि असहमति, हंगामे और वाद-विवाद के बीच क्या अंतर है।
11.20 AM:राज्यसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया।
11.10 AM:राज्यसभा में मौजूद हैं पीएम नरेंद्र मोदी।
11.05 AM:हंगामे के चलते 5 मिनट के भीतर कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
11.00 AM: लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई।
मोदी बोले- इंदिरा को भी दी गई थी नोटबंदी की सलाह
-सूत्रों के मुताबिक बीजेपी संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि वांछू कमेटी ने इंदिरा गांधी को भी नोटबंदी की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया था।
- मोदी ने कहा कि पहले और आज के सत्ता पक्ष-विपक्ष में बहुत बड़ा अंतर है।
- "पहले सत्ता पक्ष घोटाला करता था और विपक्ष एकजुट होकर इसका विरोध करता था।"
- मोदी बोले, " आज एनडीए भ्रष्टाचार और ब्लैकमनी खत्म करने के लिए लड़ रही है और विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।"
राहुल बोले थे- मोदी के खिलाफ पर्सनल करप्शन के सबूत
- बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी के खिलाफ मेरे पास पर्नसल करप्शन के सबूत हैं।
- बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा, ''राहुल गांधी भ्रष्टाचार से जुड़ी सूचना पुलिस या कोर्ट को नहीं देते हैं तो उन्हें तीन साल तक की कैद हो सकती है।''
- गुरुवार को संसदीय कार्य राज्यमंत्री ने कहा था, ''सरकार आज अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर भी चर्चा कराना चाहेगी।''
- राज्यसभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा था, ''करप्शन के कुएं से कांग्रेस के करप्शन के कंकाल निकल रहे हैं। अफोसस यह है कि कांग्रेस के युवराज खुद कांग्रेस मुक्त भारत की कहानी लिख रहे हैं।''
- ''कांग्रेस और उसके पॉलिटिकल पाखंड के पार्टनर इस बात को नहीं समझ पा रहे हैं कि जमीन की हकीकत और सच्चाई क्या है।''
- ''दो साल पहले ठीक इसी तरह राहुल ने अपनी बाहें समेट कर कहा था कि ललित मुद्दे पर बोलूंगा तो तूफान आ जाएगा। भूचाल तो आया पर वो कांग्रेस में आया। विधानसभा, पंचायत, नगरपालिका जैसे चुनावों में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया।''
(विंटर सेशन: संसद में न मोदी बोलें न राहुल, सुनिए इसपर क्या बोलती है जनता)
संसद न चलने से आडवाणी फिर नाराज, कहा- मन कर रहा है कि रिजाइन कर दूं
- नोटबंदी को लेकर संसद में जारी गतिरोध पर लालकृष्ण आडवाणी ने दूसरी बार नाराजगी जाहिर की।
- गुरुवार बीजेपी के सीनियर लीडर ने कहा था, ''ऐसा मन कर रहा है कि मैं सांसद की पोस्ट से रिजाइन कर दूं। इस हालात में अटलजी भी नाराज होते।''
- उन्होंने कहा था कि संसद न चला पाने के लिए उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाया। कुछ दिन पहले भी आडवाणी ने संसद न चलने से नाराजगी जताई थी।
- बता दें कि नोटबंदी पर हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही ठीक से नहीं चल सकी है।


Share on Google Plus

About Faadu Tech

0 comments:

Post a Comment